Monday, August 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में चोरी का आरोपी अरेस्ट:उसके पास से चांदी के सामान बरामद किए गए


किशनगंज सदर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए चांदी के सामान भी बरामद किए हैं। बरामद सामग्री को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी सदर थाना कांड संख्या 718/26, दिनांक 3 जुलाई 2026 को दर्ज चोरी के मामले की जांच के दौरान हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 34 वर्षीय मुमताज आलम के रूप में हुई है, जो मोहीउद्दीनपुर वार्ड संख्या-1, किशनगंज का निवासी है। सदर थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर आरोपी मुमताज आलम को शहर के पुराना खगड़ा चावल मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के चांदी के सामान बरामद किए गए। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच जारी सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच की जा रही थी। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के विश्लेषण के बाद आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि चोरी की इस घटना में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles