Tuesday, August 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एआरएस स्कूल में इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई एकाग्रता


सिटी रिपोर्टर | बोकारो एआरएस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और एकाग्रता के विकास के उद्देश्य से इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउस के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा, धैर्य एवं रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। प्रथम स्थान पर कक्षा 10वीं के प्रशांत और कक्षा 9वीं के निधि ने स्वर्ण, जबकि शनि रजक और अद्विका गुप्ता ने रजत पदक प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर अमृत वाणी ने स्वर्ण पदक, प्रेम कुमार और आयुषी कुमारी ने रजत पदक हासिल किया। वहीं तृतीय स्थान पर अयोधी हाउस रहा, जिसमें अभिषेक (कक्षा 7) और पीहू कुमारी (कक्षा 4) ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतीक ने रजत पदक प्राप्त किया। निदेशक राम लखन यादव ने सभी का उत्साहवर्धन किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles