Wednesday, August 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पेंशनर समाज की बैठक में पेंशनरों के हितों पर हुई चर्चा

झारखंड राज्य पेंशनर समाज की बैठक सोमवार को समाज कार्यालय में अध्यक्ष इग्नेश तिर्की की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों सहित समाज की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष इग्नेश तिर्की ने कहा कि झारखंड राज्य पेंशनर समाज लगातार पेंशनरों के हित में कार्य कर रहा है। सचिव राम कैलाश राम ने समाज द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी। बैठक में भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक भी उपस्थित रहे। उन्होंने बैंक द्वारा पेंशनरों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक पेंशनरों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सुबह 10 बजे समाज कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण करने का निर्णय लिया गया।बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। बैठक में रामविलास शर्मा, साधु मलुआ, अर्जुन मिस्त्री, एतवा मांझी, संगम लकड़ा आदि थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles