Friday, August 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में पिता-पुत्र समेत 4 की मौत:जहरीली गैस से कुएं में दम घुटने से गई जान, फायर ब्रिगेड का कर्मी भी बेहोश


गयाजी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। डोभी प्रखंड के गढ़ करमौनी गांव में कुएं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक-एक कर कुएं में उतरते गए चार लोग जानकारी के मुताबिक एक ग्रामीण कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरा था। कुएं के अंदर उतरते ही जहरीली गैस के कारण उसका दम घुटने लगा और वह पानी में समा गया। ​उसे तड़पता बेटा बिना कुछ सोचे समझे कुएं में कूद गया। उसे बचाने के लिए 2 और लोग नीचे उतरे। जहरीली गैस का प्रकोप इतना तेज था कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। चारों की कुएं के अंदर ही मौत हो गई। ​रेस्क्यू के दौरान फायरमैन भी हुआ बेहोश मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय प्रशासन को तुरंत इसकी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही शेरघाटी एसडीओ, डोभी बीडीओ, सीओ और शेरघाटी डीएसपी समेत पुलिस व प्रशासन की टीम भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य के लिए अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) की टीम को बुलाया गया। ​रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुएं में मौजूद जहरीली गैस का असर इतना खतरनाक था कि रेस्क्यू में लगे फायर ब्रिगेड के प्रधान अग्निक, अजीत कुमार भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ​दो शव बरामद, दो की तलाश जारी ​प्रशासनिक और राहत टीम ने काफी मशक्कत के बाद अब तक दो लोगों के शवों को कुएं से बाहर निकाल लिया है। बाकी बचे दो लोगों के शवों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। ​गांव में पसरा सन्नाटा, परिजनों में मचा चीत्कार ​एक ही गांव में चार लोगों की इस तरह असमय मौत से गढ़ करमौनी गांव का माहौल गमगीन हो गया है। पूरे गांव में मातम पसरा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना सुरक्षा उपकरणों के किसी भी पुराने या गहरे कुएं में उतरने का जोखिम न उठाएं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles