Friday, August 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

वन विभाग कार्यालय के पास जमा गंदा पानी बच्चों से लेकर कर्मियों तक की बढ़ी परेशानी

सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र स्थित वन विभाग कार्यालय के समीप जलजमाव की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। नालियों के जाम रहने के कारण सड़क पर घुटने तक गंदा पानी जमा है। इससे वन विभाग कार्यालय के कर्मियों के साथ-साथ आसपास स्थित सरकारी क्वार्टरों में रहने वाले परिवार और इसी मार्ग से स्कूल आने-जाने वाले बच्चे काफी परेशान हैं। लोगों को मजबूरी में कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लंबे समय से जमा पानी के कारण इलाके में दुर्गंध भी फैल रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वन विभाग कार्यालय पहुंचने के लिए यह प्रमुख मार्ग है। कार्यालय के कर्मियों को प्रतिदिन पानी के बीच से होकर आना-जाना पड़ रहा है। इससे उनके जूते और कपड़े गंदे हो रहे हैं। वहीं, सरकारी क्वार्टरों में रहने वाले लोगों को भी घर से निकलने में परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। जलजमाव और कीचड़ के कारण उनके कपड़े और जूते गंदे हो जाते हैं। अभिभावकों का कहना है कि गंदे पानी के लंबे समय तक जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles