Saturday, August 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में डीएम सावन कुमार ने फहराया तिरंगा:80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में जश्न, स्कूली बच्चों ने लगाए देशभक्ति के नारे


सुपौल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर तक तिरंगा फहराया गया। मुख्य समारोह गांधी मैदान में हुआ, जहां जिलाधिकारी सावन कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराकर सलामी दी। इससे पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में एसपी शरथ आरएस सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के नारों से माहौल को जोश से भर दिया। समारोह को संबोधित करते हुए डीएम सावन कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हर नागरिक को समान अवसर, न्याय और गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार है। साथ ही कानून का सम्मान और समाज में शांति व सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। 12,688 शिकायतों में 95 प्रतिशत का हुआ निष्पादन डीएम ने जिले की विकास योजनाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत अब तक 47,678 आवेदन मिले हैं, जिनमें 47,279 का निवारण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री सचिवालय के सहयोग पोर्टल से मिली 12,688 शिकायतों में करीब 95 प्रतिशत का निष्पादन हुआ है। स्वास्थ्य क्षेत्र में टीबी उन्मूलन के लिए 903 जांच शिविर लगाए गए। आयुष्मान भारत के तहत 11.29 लाख से अधिक लोगों के कार्ड बनाए गए हैं। बाल हृदय योजना के तहत चिन्हित 123 बच्चों में 65 का सफल ऑपरेशन कराया गया। 14,589 परिवारों को आवास किया गया स्वीकृत आवास योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 99.17 प्रतिशत आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 20,887 के लक्ष्य के विरुद्ध 20,832 परिवारों को स्वीकृति मिली। वहीं 2025-26 में 14,589 परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए।

रोजगार के क्षेत्र में विकसित भारत-रोजगार आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण के तहत रोजगार गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन और मजदूरी 255 से बढ़ाकर 300 रुपए प्रतिदिन किए जाने की जानकारी दी गई। पौधारोपण, खेत पोखर, वर्मी कम्पोस्ट, पशुपालन, मुर्गी पालन और खेल मैदान जैसी योजनाएं संचालित हैं। 275 सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से जोड़ा

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 20 तालाबों का जीर्णोद्धार और 142 तालाबों का कार्य पूरा किया गया। 275 सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से जोड़ा गया है। जीविका से 38,484 स्वयं सहायता समूहों के जरिए 4,84,851 परिवार जुड़े हैं। कृषि क्षेत्र में खरीफ 2026 में 1,09,505 हेक्टेयर में धान की खेती हुई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 2,54,865 किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

बाढ़ की तैयारी को लेकर 37,609 पॉलीथीन शीट, 632 लाइफ जैकेट और 317 नावों की व्यवस्था की गई है। पिछले वर्ष 62 सामुदायिक रसोई केंद्रों में 3.95 लाख से अधिक लोगों को भोजन कराया गया था। जिले में 96 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है और 25,750 के लक्ष्य के विरुद्ध 25,130 स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। शराब मामले में 4,554 लोगों की गिरफ्तारी मद्यनिषेध अभियान में शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर 4,554 लोगों की गिरफ्तारी और 106 वाहनों की जब्ती की जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि ये आंकड़े केवल योजनाओं की सूची नहीं, बल्कि किसानों, महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आए बदलाव का प्रमाण हैं। उन्होंने जिलावासियों से भाईचारा, सौहार्द, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ सुपौल के विकास में योगदान देने की अपील की। निर्मली अनुमंडल मुख्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा, एसडीपीओ अनुपेश नारायण समेत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और बच्चों ने देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles