Sunday, August 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च:जिलाध्यक्ष बोले- कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में राष्ट्रगीत का अपमान हुआ


पूर्णिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। यह विरोध कांग्रेस की ओर से ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान को लेकर जताया। कैंडल मार्च पूर्णिया के आस्था मंदिर परिसर से शुरू हुआ। यह विभिन्न मार्गों से होते हुए शहर के आरएन शाह चौक तक पहुंचा। आरएन शाह चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी जताई। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने कांग्रेस पर राष्ट्र के प्रतीकों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। संजीव कुमार ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अपमान किया गया और उसे बीच में ही रुकवाने का प्रयास हुआ, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष के प्रमुख नेता देश के गौरव के प्रतीक राष्ट्रगीत को सम्मान नहीं दे सकते, तो जनता उन्हें नेता प्रतिपक्ष के रूप में कैसे स्वीकार कर सकती है। विपक्ष का रवैया देश की भावना को आहत करने वाला है

पूर्व वार्ड पार्षद और भाजपा की सक्रिय महिला सदस्य सरिता राय ने कहा कि देश का एक सामान्य नागरिक भी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के प्रति अटूट निष्ठा और सम्मान रखता है। ऐसे में विपक्ष के शीर्ष नेताओं की ओर से ऐसा गैर-जिम्मेदाराना रवैया देश की भावना को आहत करने वाला है।
आरएन शाह चौक पर सभा के साथ मार्च का समापन हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान की रक्षा के लिए आगे भी आवाज उठाने का संकल्प दोहराया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles