Sunday, August 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में भाजयुमो का आक्रोश मार्च:राष्ट्रगान के दौरान बातचीत के आरोप पर राहुल-सोनिया गांधी का पुतला फूंका; कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी


सहरसा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने रविवार शाम कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में मार्च थाना चौक से शुरू होकर वीर कुंवर सिंह चौक तक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के समय बातचीत का आरोप भाजयुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के समय आपस में बातचीत की। कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्रीय सम्मान का अपमान बताते हुए कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध जताया। कांग्रेस पर राजनीतिक हितों को प्राथमिकता देने का आरोप भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस देशहित के बजाय अपने राजनीतिक हितों को प्राथमिकता देती है और जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियों से देश की संस्कृति, सभ्यता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कुशवाहा ने कहा कि भाजपा और युवा मोर्चा राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर सड़क से सदन तक आवाज उठाता रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- जनता समझ चुकी है कांग्रेस की नीतियां भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने कभी देश की संस्कृति और सभ्यता का सम्मान नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश को कमजोर करने और उसकी अखंडता को प्रभावित करने का प्रयास किया। शर्मा ने दावा किया कि अब देश की जनता कांग्रेस की नीतियों को समझ चुकी है और लोकतांत्रिक तरीके से उसका जवाब दे रही है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में भाजयुमो महामंत्री मुकेश शाह, उपाध्यक्ष सूचित कुशवाहा, राधिका कुमारी, गुंजन कुमारी, अभिजीत सिंह, भाजपा महामंत्री शिव भूषण सिंह, अनमोल भगत, उपाध्यक्ष रिंकी देवी, जिला मंत्री पंकज पाठक, मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला प्रवक्ता अभिनंदन कुशवाहा और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुगामनी देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा संजय कुमार साह, संजीव कुमार सिंह, अखिलेश पांडे, सजनी देवी, राम प्रभा देवी और पार्वती देवी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles