Sunday, August 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

फैंसी क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश की जीत:पत्रकार एकादश को 3 विकेट से हराया, पुलिस लाइन मैदान में हुआ मैच


औरंगाबाद में रविवार को पुलिस लाइन मैदान में जिला प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच हुआ। मुकाबले में जिला प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को 3 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पत्रकार एकादश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए। इसके साथ ही प्रशासन एकादश के सामने जीत के लिए 76 रन का लक्ष्य रखा गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासन एकादश की शुरुआत सामान्य रही। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बल्लेबाजी करते हुए 20 रन की पारी खेली। एसडीओ सदर गौरव सिंह ने भी 8 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद प्रशासन एकादश पर कुछ समय के लिए दबाव जरूर बना, लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाजों ने पारी को आगे बढ़ाया। अंत में प्रशासन एकादश ने 7 विकेट गंवाकर 76 रन बना लिए और तीन विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। वरिष्ठ पत्रकार ने कमेंट्री की मुकाबले के दौरान मैदान में प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकारों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल भी देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस मैच ने अधिकारियों, पत्रकारों और दर्शकों को एक साथ मनोरंजन का अवसर दिया। मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार सिंह और वरिष्ठ पत्रकार सनोज पांडेय ने रोचक अंदाज में कमेंट्री कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया मैदान में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। जिला प्रशासन एकादश की टीम में वरीय उप समाहर्ता रितेश यादव, श्वेत सुमन, अभिनव प्रकाश, दीपक, विशाल, ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित यह फैंसी क्रिकेट मैच खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए यादगार रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles