बच्चा चोरी का आरोप लगाकर महिला को पकड़ा:पीड़िता को बाइक में बंधे ड्रम में खड़ा किया, पुलिस के आने के बाद छूटी महिला

Date:


बिहार में जगह-जगह महिलाओं की ओर से बच्चा चोरी का अफवाह चल रहा है। अफवाहों के बीच बेगूसराय से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां लोगों ने संदिग्ध महिला को पकड़ कर बाइक पर बंधे ड्रम में खड़ा कर दिया। महिला छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन लोगों उसकी एक भी नहीं सुनी। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में महिला को अर्धविक्षिप्त पाकर उसे छोड़ दिया गया। घटना शाम्हो थाना क्षेत्र की है। वीडियो 4 दिन पहले का है। गांव के बच्चों को फुसलाने का आरोप वीडियो शाम्हो थाना क्षेत्र के बिजुलिया में स्थित शाम्हो पावर ग्रिड के पास का है। जहां ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में घूम रही एक महिला को पकड़ लिया। उसके बाद बाइक में ड्रम बांध कर महिला को उसमें खड़ा कर दिया। लोगों का कहना था कि महिला गांव में घूम रहे छोटे-छोटे बच्चों को फुसला रही थी। बच्चों को अपने साथ चलने का प्रलोभन दे रही थी। जिसके कारण लोगों का गुस्सा भड़क गया और उसे पकड़ा। शाम्हो पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे और युवकों के चंगुल से महिला को छुड़ाया। पूछताछ में महिला मानसिक रूप से अर्धविक्षिप्त पाई गई, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

T20 World Cup 2026: Sri Lanka could host semi-final if Pakistan miss out

Sri Lanka could play their 2026 T20 World Cup...

jamshedpur news : टाटानगर से गुजरने वाली ट्रेनों में आज से अस्थायी बदलाव

jamshedpur news : टाटानगर से गुजरने वाली कई ट्रेनों...

Earlier I used to overthink, now I let the bat do the talking: WI hero Shimron Hetmyer

Shimron Hetmyer, who destroyed Zimbabwe’s bowling with his brutal...

‘One Battle After Another’ Wins Big at BAFTAs

new video loaded: ‘One Battle After Another’ Wins Big...
Join Us WhatsApp