Monday, August 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी:तलवार से हमले का भी आरोप; हजारीबाग रेफर, आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी


चतरा शहर के शहादत चौक स्थित बिंड मोहल्ले में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। घायल युवक की पहचान शहजाद कुरैशी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक शहजाद को रास्ते में रोककर उस पर हमला किया गया। इस दौरान गोली चलने के साथ तलवार और चाकू से भी वार करने का आरोप है। गोली शहजाद की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनीष लाल ने बताया कि युवक के पैर में गोली लगी है। उसकी स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया। भाई ने अकबर और उसकी मां पर लगाया आरोप घटना के बाद घायल शहजाद के बड़े भाई जीरा कुरैशी ने पुलिस को दिए बयान में अकबर पर हमला कराने का आरोप लगाया है। जीरा के मुताबिक अकबर ने रास्ते में शहजाद को रोका था। इसी दौरान अकबर की मां जूही परवीन भी मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि उन्होंने रॉकी कुरैशी नामक युवक को हथियार सौंपा और शहजाद को जान से मारने के लिए उकसाया। इसके बाद रॉकी ने शहजाद की जांघ में गोली मार दी। परिजनों का यह भी आरोप है कि गोली मारने के बाद शहजाद पर चाकू और तलवार से हमला किया गया। हालांकि पुलिस ने चाकूबाजी की बात को पूरी तरह खारिज किया है। सदर एसडीपीओ ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शुरुआती जांच में मामला आपसी और पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिसिया कार्रवाई से नाराजगी भी विवाद की एक वजह बताई जा रही है। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सदर एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि घायल युवक अब खतरे से बाहर है। इधर, दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से शहर में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चतरा शहर में लगातार आपराधिक घटनाओं के कारण लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सक्रियता बढ़ा दी है और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। घायल के परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मामले में त्वरित न्याय की मांग की है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles