Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Barbigha Pan Shop Firing | CISF Jawans Arrested Sheikhpura

शेखपुरा के बरबीघा शहर के मिशन चौक पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के दो जवानों ने शराब के नशे में धुत होकर एक पान दुकानदार पर गोली चला दी। यह घटना बीती रात हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया।

.

जानकारी के अनुसार, थार वाहन पर सवार होकर आए जवानों ने पान दुकानदार राहुल कुमार से गुटखा वाहन तक पहुंचाने को कहा। दुकान पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ होने के कारण दुकानदार को गुटखा पहुंचाने में थोड़ी देर हो गई। इसी बात पर एक जवान आक्रोशित हो गया और उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से राहुल कुमार पर गोली चला दी।

थार वाहन से आए थे जवान।

थार वाहन से आए थे जवान।

गोली लगने से पहले घटनास्थल पर मौजूद एक ग्राहक ने जवान का हाथ ऊपर कर दिया, जिससे गोली दुकानदार को लगने के बजाय आसमान में चली गई। इस घटना के बाद पूरे चौक पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बगल के मिशन थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों CISF जवानों तथा उनके वाहन को थाने ले आई। शुरुआत में इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया। थाने के मुख्य दरवाजे बंद कर दिए गए और नशे में धुत आरोपी जवानों को अंदर नाश्ता भी कराया गया।

हालांकि, पीड़ित दुकानदार राहुल कुमार, जो चंद्रवंशी नगर मोहल्ला निवासी शादीभूषण राम के पुत्र हैं, की लिखित शिकायत पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें यूपी के बलिया जिले के रसरा थाना क्षेत्र के पकवा इनार गांव निवासी भगवत प्रसाद के पुत्र प्रभाकर कुमार और बरबीघा थाना क्षेत्र के कुतुबचक गांव निवासी भोला यादव के पुत्र अनिल यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया।

पुलिस ने की जांच।

पुलिस ने की जांच।

मामला तेजी से फैलने के बाद पुलिस ने दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम पुलिस सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में उन्हें शेखपुरा जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार जवानों के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा और पश्चिम बंगाल से निबंधित थार कार जब्त की गई है।

पुलिस थाना अध्यक्ष आदित्यरंजन ने कहा कि गिरफ्तार यूपी का जवान अनिल यादव के बहन की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित तिलक समारोह में भाग लेने पहुंचा था।उधर पुलिस सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने कहा कि आरोपी दोनों जवान पश्चिम बंगाल के आसानसोल में पदस्थापित है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles