Monday, August 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सांसद ने एयरपोर्ट टर्मिनल-एलिवेटेड रोड का किया निरीक्षण:बड़ी परियोजनाओं का संजय झा ने लिया अपडेट, समय पर काम पूरा करने के निर्देश


दरभंगा में राज्यसभा सांसद सह जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोमवार को विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने नए एयरपोर्ट टर्मिनल भवन, दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड, मिथिला शोध संस्थान और एलिवेटेड रोड निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। सांसद ने सभी परियोजनाओं के निर्माण की वर्तमान स्थिति, अब तक की प्रगति, निर्धारित समय-सीमा और कार्यों में आ रही बाधाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं से ली।
सांसद ने समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन करने का निर्देश दिया। योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में होगा बदलाव सांसद ने कहा कि दरभंगा में चल रही ये परियोजनाएं जिले के विकास और आम लोगों की सुविधा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके पूरा होने से आवागमन, परिवहन, पर्यटन, शिक्षा और शोध के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आएगा। सांसद ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी और प्रगति की लगातार समीक्षा करने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी समेत संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी, अभियंता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने सांसद को योजना की तकनीकी जानकारी दी जिलाधिकारी कौशल कुमार ने भी संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं को सांसद के निर्देशों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने, निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय-सीमा में योजनाओं को पूरा कराने के लिए निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सांसद को विभिन्न परियोजनाओं की तकनीकी और भौतिक प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles