Tuesday, August 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bhagalpur Solar Mela 2026 | Town Hall Renewable Energy Fair Updates

भागलपुर में ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाउन हॉल में सौर मेला-2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की ओर से आयोजित मेला सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। इसमें आम लोगों को स

.

सौर ऊर्जा को अपनाने से बिजली के खर्च को कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। इसी उद्देश्य से आयोजित मेले में लोगों को केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ समेत विभिन्न सौर ऊर्जा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

विभाग के अधिकारी लोगों को जानकारी देंगे

मेले में रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने की प्रक्रिया, सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी, नेट मीटरिंग की व्यवस्था और आवेदन करने के तरीके की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मी मौजूद रहेंगे। आम नागरिक समस्याओं का समाधान भी मौके पर करा सकेंगे।

आम जनता से प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचे और सौर ऊर्जा से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें। प्रशासन का कहना है कि उपलब्ध सरकारी सुविधाओं और अनुदान का लाभ लेकर अधिक से अधिक परिवार अपने घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर सकते हैं।

वर्तमान समय में बिजली की बढ़ती जरूरतों के बीच सौर ऊर्जा एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक स्रोत बनकर सामने आया है। घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने से बिजली की जरूरत को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है। इससे बिजली खर्च में कमी आने के साथ ही स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। सौर ऊर्जा को अपनाना केवल बिजली की बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

सोलर प्लांट लगाने के लिए क्या करना होगा?

योजना के लिए सरकार ने नेशनल पोर्टल लॉन्च किया है। इसे लगवाने के लिए कंज्यूमर पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां आपको अपना कंज्यूमर नंबर, नाम, पता और कितनी कैपेसिटी का प्लांट लगाना है जैसी जानकारियां भरनी होंगी।

डिस्कॉम कंपनियां इन डिटेल्स को वेरिफाई करेंगी और प्रोसेस आगे बढ़ाएंगी। पोर्टल पर कई सारे वेंडर पहले से रजिस्टर्ड हैं जो सोलर पैनल लगाते हैं। आप अपने हिसाब से कोई भी वेंडर चुन सकते हैं। पैनल लगने के बाद डिस्कॉम नेट मीटरिंग इंस्टॉल करेगी।

योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड

निवास प्रमाणपत्र

बिजली का बिल

मोबाइल नंबर

बैंक पासबुक या कैंसिल चेक

सोलर प्लांट लगने के बाद सब्सिडी कैसे मिलेगी?

जब सोलर प्लांट लग जाएगा और डिस्कॉम नेट मीटरिंग इंस्टॉल कर देगी तो इसका प्रमाण और सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद सरकार कंज्यूमर के अकाउंट में DBT के तहत सब्सिडी की पूरी राशि ट्रांसफर कर देगी।

क्या इस योजना में 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी?

1 KW का सोलर प्लांट रोजाना करीब 4-5 यूनिट बिजली बनाता है। ऐसे में अगर आप 3 KW का प्लांट लगाते हैं तो रोजाना करीब 15 यूनिट बिजली बनेगी। यानी महीने में 450 यूनिट। आप इस बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं। बची हुई बिजली नेट मीटरिंग के जरिए वापस चली जाएगी और आपको इस बिजली का पैसा भी मिलेगा। सरकार का कहना है कि साल में करीब 15,000 रुपए आप इस बिजली से कमा सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles