Tuesday, August 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

5 लाख के इनामी JJMP कमांडर समेत 4 गिरफ्तार:बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे, AK-56 राइफल बरामद


झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ रामदेव उरांव और उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा पर शासन की ओर से पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। उग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और संचार उपकरण बरामद किए गए हैं। इनमें एक एके-56 राइफल मैगजीन के साथ, एक एसएलआर राइफल, एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल, एक वॉकी-टॉकी और आठ मोबाइल फोन शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों की पहचान पांच लाख इनामी रामदेव लोहरा (पिता: बालमुकुंद लोहरा, ग्राम बींगड़ा, थाना लातेहार, जिला लातेहार), अरविंद नायक (पिता: सहदेव नायक, एरिया कमांडर, कोने, थाना लातेहार, जिला लातेहार), मुनेश्वर सिंह (पिता: सोहराई सिंह, ग्राम किटा मक्का, थाना जोबांग, जिला लोहरदगा) और जितेंद्र लोहरा (सक्रिय सदस्य, ग्राम उजरा, थाना डुमरी, जिला गुमला) के रूप में हुई है। पुलिस को सटीक जानकारी मिली थी कि डुमरी थाना क्षेत्र के आकाशी और जयरागी गांवों के आसपास जेजेएमपी का सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा अपने दस्ते के सदस्यों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों की एक विशेष ऑपरेशन टीम का गठन किया गया और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से रामदेव लोहरा और उसके दस्ते के तीन अन्य सक्रिय सदस्यों को पकड़ लिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles