![]()
रांची के कई इलाकों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। टाटीसिलवे-हेसल फीडर से टाटी बस्ती, मिश्राटोली, मासू, हेसल, मिलन चौक, संजीवनी कॉलोनी, गेल इंडिया, उलातु, बहाया, जमुआरी, मनकीधिपा, मंझलाटोली, टाटी भागलपुर आदि में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बड़गाईं फीडर से टीवीएस शोरूम, विश्वकर्मा कॉलोनी और बड़गाईं में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। न्यू मोरहाबादी फीडर के पार्क/प्राइम होटल के पास, गली नंबर 1, 2, 3 और 5 में 10 से 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसी तरह आरके मिशन फीडर के विशाल मेगा मार्ट, बरियातू और पावर हाउस फीडर के लालपुर मौलाना आजाद कॉलोनी की गली नंबर 10, 11 व 12 में 10 से 4 बजे तक कटौती होगी। कृष्णापुरी और राम मंदिर फीडर में क्रमश: 10 से 4:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। अयोध्यापुरी फीडर में 11 केवी लाइन सुबह 10 से 11 बजे और एलटी लाइन/ट्रांसफार्मर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। ओरमांझी-1 फीडर के हरचंदा, टोयोटा व बीएमडब्ल्यू एजेंसी, पंचरत्न और इरबा आई हॉस्पिटल में 10:30 से दोपहर 3 बजे तक तथा न्यू शाहदेव नगर के कटहल मोड़ में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
