Thursday, August 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तेजस्वी के लोकभवन मार्च पर संजय झा का तंज:बोले-पानी में कूदकर वीडियो बनाने से नहीं होगी राजनीति; गिरिराज ने 'चारा चोर का बेटा' कहकर कसा तंज


जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर निशाना साधा है। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बुधवार के लोकभवन मार्च के दौरान बीजेपी कार्यालय के सामने लगाए गए नारों को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस पोस्ट को लेकर पलटवार किया है। तेजस्वी नॉन इश्यू को इश्यू बनाने की कोशिश कर रहे- संजय झा संजय झा ने कहा, ‘तेजस्वी यादव नॉन इश्यू को इश्यू बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जो मामला पहले ही सेटल हो चुका है, उसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर चमकाने का प्रयास किया जा रहा है। विपक्ष को सरकार के कामकाज पर ठोस और गंभीर सवाल उठाने चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘तेजस्वी यादव ऐसे मुद्दों को उठाकर राजनीतिक चमकाने की कोशिश कर रहे हैं, जो पहले ही सेटल हो चुके हैं। हालिया चुनाव का परिणाम सामने है। संजय झा ने कहा, ‘विपक्ष के नेता का मजबूत रहना लोकतंत्र के लिए जरूरी है, लेकिन तेजस्वी यादव की राजनीति में कोई ठोस मुद्दा नजर नहीं आ रहा है। तेजस्वी को पार्टी संभालने की दी सलाह संजय झा ने तेजस्वी को अपनी पार्टी संभालने की सलाह देते हुए कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं को भी लग रहा है कि भविष्य को लेकर स्थिति ठीक नहीं है। बिहार सरकार ने जिस तरह से चीजों को संभाला है, वह सामने है। मुख्यमंत्री ने लगातार इसकी मॉनिटरिंग की है। शिक्षा के क्षेत्र में भी बिहार में काफी काम हुआ है और इसमें नीतीश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वायरल वीडियो पर भी साधा निशाना तेजस्वी यादव के वायरल वीडियो को लेकर संजय झा ने कहा, ‘राजनीति में ठोस और सॉलिड बात होनी चाहिए।’ उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘पानी में जाकर कूदने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लाइक और शेयर गिनने से राजनीति नहीं होती।’ वंदे मातरम को लेकर बोले- कानून का पालन होना चाहिए संजय झा ने कहा, ‘जो लोग संविधान को मानते हैं, उन्हें कानून का पालन करना चाहिए। वंदे मातरम को लेकर बनाए गए कानून का भी सभी को सम्मान और पालन करना चाहिए।’ फरक्का संधि पर JDU का रुख साफ फरक्का बैराज और भारत-बांग्लादेश गंगा संधि को लेकर संजय झा ने कहा, ‘30 साल पुरानी यह संधि अब समाप्त होने की ओर है। इससे बिहार को बाढ़ और सूखे दोनों के रूप में नुकसान हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहले फरक्का संधि खत्म करने और बैराज हटाने की मांग कर चुके हैं।’ “चंदा चोर” के नारों पर गरमाई सियासत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बुधवार के लोकभवन मार्च के दौरान बीजेपी कार्यालय के सामने लगाए गए नारों को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। मार्च के दौरान तेजस्वी यादव बीजेपी कार्यालय के पास से गुजर रहे थे, जहां उन्होंने “चंदा चोर, पेपर चोर” समेत कई नारे लगाए। इसके बाद उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट किया और बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी ने आगे बीजेपी कार्यालय पर निशाना साधते हुए लिखा कि “बीजेपी के दफ्तर दंगा-फसाद, नफ़रत-हिंसा फैलाने सहित अनैतिक-अवैधानिक कार्यों के सबसे अड्डे बन चुके हैं। गिरिराज सिंह ने दिया जवाब तेजस्वी यादव के इस पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- “ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles