Tuesday, August 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लोजपा(रा.) MLA के ठिकानों पर छापेमारी, अबतक 23 केस दर्ज:3 में विधायक अमित रानू नामजद, भाई पर भी FIR; 2 अपराधी समेत 4 की हुई गिरफ्तारी


मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़ा मामला गरमा गया है। चिराग पासवान की पार्टी के बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू के भाई और उनके समर्थकों पर जमीन पर कब्जा करने, बाउंड्री तोड़ने का आरोप है। इस मामले में विधायक अमित रानू सहित कई लोगों के खिलाफ कुल 23 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 3 केस में विधायक अमित रानू भी नामजद है। इसके अलााव उनके भाई, रिश्तेदार सहित आधा दर्जन से अधिक लोग नामजद हैं, जबकि 100 से अधिक अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने विधायक के सीतामढ़ी स्थित कार्यालय से हथियार सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को ‘भू माफिया प्रोडक्शन गैंग’ के संचालन का प्रमाण मिला है। इस संबंध में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को भी पत्राचार किया गया है। अब पुलिस एक्शन से जुड़ीं तस्वीरें… EOU की मदद ली जाएगी पुलिस ने विधायक के अहियापुर स्थित आवास, सीतामढ़ी के बेलसंड स्थित कार्यालय, करीब डेढ़ दर्जन अन्य करीबियों और रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की है। पूरे कांड में चिन्हित किए गए लोगों के ठिकानों पर भी रेड डाली गई। अन्य लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और जांच के दायरे में आने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गिरफ्तार किए गए और नामजद लोगों के खिलाफ पुराने मामलों की भी जांच करेगी। इन सभी की संपत्ति जब्त करने के लिए विधिवत कार्रवाई की जाएगी, जिसमें EOU टीम की मदद ली जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विधायक के भाई और समर्थकों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद जांच-पड़ताल कर मामले दर्ज किए जा रहे हैं। रिश्तेदार के घर पर भी रेड रविवार देर रात विधायक अमित रानू के रिश्तेदार संतोष सिंह और कुणाल सिंह के भीखनपुरा स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई। पुलिस के अनुसार, कुणाल सिंह का नाम कई मामलों में शामिल है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नामजद अभियुक्त घर पर मौजूद हैं। इस बीच, कुणाल सिंह के बड़े भाई संतोष सिंह ने मुजफ्फरपुर कोर्ट में सीनियर एसपी सहित कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ परिवाद भी दायर किया है। छापेमारी के बाद विधायक अमित रानू ने इसे पुलिस की ‘मीडिया में आने के लिए सोची समझी कार्रवाई’ बताया है। इस बीच, विधायक के सीतामढ़ी स्थित दफ्तर से गिरफ्तार किए गए दो अपराधियों के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles