Wednesday, August 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

घाघरा साइंस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला का आयोजन

बगोदर |घाघरा साइंस कॉलेज में मंगलवार को छात्रों के लिए वित्तीय साक्षरता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम बगोदर शाखा के प्रबंधक प्रवीण कुमार पाठक मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय अनुशासन, बचत, बीमा और सुरक्षित निवेश की जानकारी दी। एलआईसी प्रबंधक प्रवीण कुमार पाठक ने कहा कि आज के युवा ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि कम उम्र से ही वित्तीय अनुशासन अपनाने से भविष्य की आर्थिक जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबीर कुमार खवास ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने छात्रों से कार्यशाला में मिली जानकारी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles