Wednesday, August 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मिलाद-उन-नबी 2026 पर बंगाल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया शांति व भाईचारे का संदेश

Milad-un-Nabi 2026: पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाये जाने वाले पवित्र त्योहार मिलाद-उन-नबी पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के लोगों को बधाई दी है. दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना संदेश जारी किया. दोनों ने उम्मीद जतायी कि यह पावन अवसर समाज में एकता, शांति, भलाई और भाईचारे की भावना को और मजबूत करेगा.

राज्यपाल आरएन रवि का संदेश

राज्यपाल आरएन रवि ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर बधाई देते हुए लिखा- आज का यह दिन हमारे समाज में एकता, प्यार और भाईचारे के रिश्तों को मजबूत करे और सभी के लिए शांति, भलाई व खुशहाली लेकर आये. आइए, हम सब मिलकर एक सौहार्दपूर्ण और प्रगतिशील भारत के निर्माण के लिए कार्य करते रहें.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने संदेश में कहा- मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर सभी को हार्दिक बधाई. यह दिन समाज में भलाई, करुणा और आपसी भाईचारे के गुणों को बढ़ावा दे.

मानव कल्याण के अग्रदूत थे पैगंबर : ममता बनर्जी

पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी मिलाद-उन-नबी पर शुभकामना संदेश दिया. उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को ‘मानव कल्याण का अग्रदूत’ बताते हुए लोगों से उनके द्वारा दिखाये गये शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें: Eid ul Adha: पश्चिम बंगाल में ईद-उल-अजहा आज, बकरीद पर कोलकाता में हाई अलर्ट

कोलकाता और जादवपुर में त्योहार का माहौल

मिलाद-उन-नबी के अवसर पर राजधानी कोलकाता के विभिन्न इलाकों सहित जादवपुर, पार्क सर्कस और खिदिरपुर जैसे क्षेत्रों में विशेष सौहार्द का माहौल देखा गया. प्रशासन की ओर से शांति और व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

The post मिलाद-उन-नबी 2026 पर बंगाल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया शांति व भाईचारे का संदेश appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles