Thursday, August 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नेपाल बाढ़ 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा का वीजा खारिज होना बंगाल की बुजुर्ग महिला के लिए बना वरदान

Nepal Flood 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए वीजा खारिज होना पश्चिम बंगाल की एक महिला के लिए वरदान साबित हुआ. वह एक दिन पहले नेपाल में आयी अचानक विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आने से बच गयी.

नेपाल में जा चुकी है 270 लोगों की जान

नेपाल में आयी बाढ़ में 270 लोगों की मौत हो चुकी है. अगर महिला का चीन का वीजा मंजूर हो गया होता, तो वह राज्य के उन 33 लोगों में शामिल होती, जिन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा के तहत नेपाल जाने की योजना बनायी थी.

वीजा नहीं मिला तो लद्दाख गयीं ताप्ती सिंह

ताप्ती सिंह (61) ने यात्रा समूह में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलने के बाद लद्दाख का रुख किया था. उन्होंने बृहस्पतिवार को मीडिया को बताया कि वह अपनी यात्रा बीच में ही समाप्त कर बृहस्पतिवार रात कोलकाता लौट रही हैं.

ये भी पढ़ें: Nepal Flash Flood: अभिनेता खराज मुखर्जी पत्नी और क्रू मेंबर्स के साथ नेपाल में फंसे, फोन पर कहा- हम सुरक्षित हैं

32 पर्यटकों से अब तक नहीं हो पाया संपर्क

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल लापता 32 पर्यटकों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. नेपाल में यात्रा का संचालन करने वाली कोलकाता की ट्रैवल एजेंसी की सहयोगी एजेंसी अब तक किसी भी यात्री से संपर्क नहीं कर पायी है.

मानसरोवर यात्रा की ताप्ती ने कर ली थी पूरी तैयारी

कैलाश यात्रा पर जाने की इच्छुक ताप्ती मई से ही कोलकाता की एक ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से प्रस्तावित 13 दिवसीय यात्रा की तैयारियां कर रही थीं. वह समूह के साथ तैयारी बैठकों, खरीदारी और ट्रैकिंग सत्रों में हिस्सा लेती रही थीं.

ये भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ : बंगाल के 36 लोग लापता, दर्शन के लिए जा रहे थे मानसरोवर

यात्रा पर जाने से कुछ दिन पहले आयी वीजा खारिज होने की खबर

यात्रा पर रवाना होने से कुछ दिन पहले उन्हें बताया गया कि उनका वीजा खारिज कर दिया गया है. वीजा खारिज करने की कोई वजह नहीं बतायी गयी थी. इससे निराश होकर उन्होंने अपनी योजना बदल दी और वह लद्दाख चली गयीं.

ट्रैवल एजेंसी के 4 अधिकारी नेपाल पहुंचे

ताप्ती ने कहा कि जिस वीजा के खारिज होने की घटना ने एक समय उन्हें पूरी तरह निराश कर दिया था, उनके लिए अब उसका मतलब कुछ और हो गया है. ट्रैवल एजेंसी ने बताया कि उसके 4 पदाधिकारी पहले ही नेपाल पहुंच चुके हैं और उम्मीद है कि शाम तक कुछ जानकारी मिल सकेगी.

The post नेपाल बाढ़ 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा का वीजा खारिज होना बंगाल की बुजुर्ग महिला के लिए बना वरदान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles