Thursday, August 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जामताड़ा में थार-बाइक टक्कर में पति की मौत:पत्नी-पुत्र गंभीर रूप से घायल, धनबाद रेफर; गिरिडीह-पांडेडीह मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा


जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना गिरिडीह-पांडेडीह मुख्य मार्ग पर दुलाडीह गांव के पास हुई। हादसे में मृतक की पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, बुढ़ई ढाकोडीह गांव निवासी भरत पंडित (38) अपनी पत्नी दुलारी देवी और पुत्र अजय पंडित के साथ बाइक से सीकरपोषणी गांव से अपने ससुराल टोपाटांड़ जा रहे थे। इसी दौरान दुलाडीह गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही थार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भरत पंडित की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी दुलारी देवी और पुत्र अजय पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने भरत पंडित को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुलारी देवी और अजय पंडित को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और थार वाहन के चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles