Saturday, August 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शराबबंदी में 2083 गाड़ी जब्त, 10.37 करोड़ रुपए रेवेन्यू:कैमूर में साल 2023 में सबसे ज्यादा 1146 गाड़ी पकड़े गए


कैमूर जिले में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से पुलिस और मद्य निषेध विभाग ने शराब तस्करों पर लगातार कार्रवाई की है। वर्ष 2016 से अब तक जिले में शराब से जुड़े मामलों में कुल 2,083 वाहन जब्त किए गए हैं। इन जब्त वाहनों की नीलामी से राज्य सरकार को ₹10.37 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। 2023 में सर्वाधिक 1,146 गाड़ी जब्त उत्पाद अधीक्षक गौतम कुमार ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों में से 856 मद्य निषेध विभाग द्वारा और 1,227 पुलिस विभाग द्वारा पकड़े गए थे। इन सभी वाहनों की नीलामी विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार समय-समय पर की गई है। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2016 से 2021 के बीच 1,419 वाहन जब्त किए गए थे। वर्ष 2022 में 610 वाहन पकड़े गए। वर्ष 2023 में सर्वाधिक 1,146 वाहन जब्त हुए, जिनमें से 771 उत्पाद विभाग और 375 पुलिस द्वारा पकड़े गए थे। वर्ष 2024 में अब तक 335 वाहन जब्त किए गए हैं। अलग-अलग चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान लगातार जारी उत्तर प्रदेश से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए मद्य निषेध विभाग की टीम चौबीसों घंटे सतर्क रहती है। मोहनिया, चकिया, कंकरैत, बड़ौरा और अखनी चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान लगातार जारी है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि तस्कर अक्सर फर्जी नंबर प्लेट और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हैं, जिन पर पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है। अवैध शराब की बिक्री या सेवन से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 15545 जारी किया गया है, जिस पर नागरिक सूचना दे सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles