Saturday, August 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'खान सर ने मेरी कोचिंग को हड़प लिया':सुल्तानगंज थाने में निखिल कोचिंग के डायरेक्टर ने की शिकायत, कहा-फैजल खान पर कई और खुलासे होंगे


पटना खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ निखिल कोचिंग के निदेशक निखिल कुमार उर्फ रंजीत सिंह ने 29 अगस्त को सुल्तानगंज थाने में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने जान बचाने की गुहार लगाई है। निखिल कहते हैं कि गोली चलवाने के बाद जिसे जेल न हो, उसके बारे में क्या कह सकते हैं। थाने में दिए अपने आवेदन में निखिल ने जानकारी दी है कि 2017 में फैजल को उन्होंने अपने कोचिंग में काम दिया था। फैजल ने मेरे कोचिंग को ही हड़प लिया। फैजल से कई और लोग भी पीड़ित हैं जो सामने आएंगे। फैजल खान पर आगे कई और खुलासे होंगे। निखिल बताते हैं कि वे फैजल के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। वहीं, 6 दिन पहले एक युवती ने भी फैजल खान के खिलाफ पीरबहोर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की ने भी निखिल की तरह ही खान सर से अपनी जान को खतरा बताया है। फैजल खान का नार्को टेस्ट हो निखिल ने आज एक निजी होटल में पीसी की थी। जिसमें उन्होंने युवती की शिकायत की जांच कराने की मांग पुलिस से की है। उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए फैजल खान का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। वहीं, पीरबहोर थाने में दी गई शिकायत में युवती ने आरोप लगाया था कि 2017 में जब मैं पटना में रहकर पढ़ाई कर रही थी, उस दौरान मेरी एक महिला फ्रेंड के साथ फैजल खान के कथित अवैध संबंध थे। फैजल खान मेरी उस महिला फ्रेंड से मिलने के लिए कमरे में आते थे। वहां मैं भी रहती थी। मैंने दोनों के रिलेशन का विरोध किया था। जिसके बाद फैजल खान नाराज हो गए। मुझे धमकियां मिलने लगी। फैजल खान कई विवादों में रहे हैं निखिल कुमार ने फैजल खान के पुराने व्यवहार का भी जिक्र किया। उन्होंने उनके चरित्र को लेकर भी आरोप लगाए और दावा किया कि फैजल खान पहले भी कई विवादों में रहे हैं। निखिल मूल रूप से पटना में मुसल्लहपुर इलाके के नंद नगर के रहने वाले हैं। इनका दावा है कि बुरे दौर में खान सर का साथ कोई नहीं दे रहा था, तब मैं उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा रहा। लड़की के शिकायत पर खान सर की टीम ने क्या कहा था… खान सर की टीम की ओर से कहा गया है कि जिस आवेदन की बात की जा रही है, वह आवेदन कहां दिया गया है और क्यों दिया गया है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। टीम का कहना है कि हर तरफ से खान सर को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। टीम के मुताबिक, रक्षाबंधन का पर्व आने वाला है और हर साल बड़े स्तर पर इसका आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल होती हैं। ऐसे में छात्राओं को कार्यक्रम में पहुंचने से रोकने और खान सर की छवि खराब करने के लिए साजिश रचे जाने का आरोप लगाया गया है। कोचिंग विवाद में जमानत पर हैं खान सर बता दें कि फिलहाल खान सर फिलहाल जमानत पर है। न्यायालय में मामला विचाराधीन है। बीते दिनों कोचिंग विवाद में उनके खिलाफ पुलिस ने कदमकुआं थाने में केस रजिस्टर्ड किया था। उन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने जानबूझकर दहशत फैलाने के इरादे से अपने गार्ड्स से फायरिंग कराई थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles