Saturday, August 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पिकनिक मनाने गए तीन युवक बटाने नदी में डूबे:एक बचा, दो लापता; वीडियो बनाने के दौरान गहरे पानी और तेज धार की चपेट में आए युवक


बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र में शनिवार को पिकनिक मनाने पहुंचे तीन युवक बटाने नदी की तेज धार में बह गए। घटना झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डेमा गांव के समीप बेलघाटी पुल के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को नदी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो युवक लापता हो गए। नदी से बाहर निकाले गए युवक की पहचान औरंगाबाद जिले के टिकरी थाना क्षेत्र के मिनी बिगहा गांव निवासी स्वर्गीय रामनरेश साव के 40 वर्षीय पुत्र राजेंद्र साव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। वीडियो बनाने के दौरान गहरे पानी में फंसे घटना के संबंध में युवकों के साथ आए लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार को कुछ युवक बटाने नदी के बेलघाटी पुल के समीप पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान तीन युवक नदी में उतरकर वीडियो बनाने लगे। बताया गया कि जिस स्थान पर युवक गए थे, वहां पानी काफी गहरा था और नदी की धार भी तेज थी।नदी में उतरने के बाद अचानक तीनों युवक तेज बहाव की चपेट में आ गए और पानी में बहने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें गहरे पानी में जाने से मना भी किया था, लेकिन युवकों ने कथित तौर पर चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में भी बताए जा रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है।तीनों को डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और नदी में उतरकर बचाव की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने राजेंद्र साव को बाहर निकाल लिया, लेकिन रितिक और टेनी नामक दो युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस पहुंची, तेज धार के कारण तलाश में परेशानी हादसे की सूचना मिलते ही हरिहरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई अजय कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और प्रत्यक्षदर्शियों तथा युवकों के साथ आए लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में लापता दोनों युवकों की तलाश शुरू कराई। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक नदी में उतरकर और आसपास के हिस्सों में दोनों युवकों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन बटाने नदी की तेज धार और अधिक गहराई के कारण सफलता नहीं मिली। अंधेरा बढ़ने के साथ बचाव अभियान में भी मुश्किलें आने लगीं। पुलिस की मौजूदगी में लापता युवकों की तलाश जारी रही। समाचार लिखे जाने तक रितिक और टेनी का पता नहीं चल सका था। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही थी और दोनों युवकों की तलाश के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी थी। हादसे के बाद नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों में भी दहशत का माहौल रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles