आज 12 बजे पेश होगा झारखंड का बजट:1.59 लाख करोड़ के पार संभावित बजट, सोशल सेक्टर, महिलाओं -बच्चों के लिए बढ़ेगा प्रावधान

Date:


राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर मंगलवार दोपहर 12 बजे विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह उनका लगातार दूसरा बजट होगा। माना जा रहा है कि इस बार बजट का आकार करीब 1.59 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। इसमें एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का योजना बजट रहने की संभावना है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1.45 लाख 400 करोड़ रुपए का मूल बजट था, जिसमें 91,741.53 करोड़ रुपए योजना मद में थे। इनमें से 17,073.61 करोड़ रुपए केंद्रीय योजनाओं से जुड़े थे।
सूत्रों के अनुसार इस बार भी घाटे का बजट रहेगा, लेकिन किसी नए टैक्स का प्रस्ताव नहीं लाया जाएगा। सरकार का स्पष्ट फोकस सामाजिक क्षेत्र पर रहेगा, जिससे महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को सर्वाधिक आवंटन मिल सकता है। आउटकम, जेंडर और बाल बजट भी साथ में इस बार मूल बजट के साथ आउटकम बजट, जेंडर बजट और बाल बजट भी पेश किए जाने की तैयारी है। चालू वित्तीय वर्ष में 13 विभागों के लिए आउटकम बजट प्रस्तुत किया गया था। इस बार इसकी संख्या बढ़ने की संभावना है और करीब 200 योजनाएं इसमें शामिल हो सकती हैं, जिन पर कुल राशि का लगभग 60 प्रतिशत तक व्यय प्रस्तावित है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता, वन एवं पर्यावरण, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य आपूर्ति तथा तकनीकी एवं उच्च शिक्षा समेत कई विभाग इसमें शामिल होंगे। जेंडर बजट के तहत महिला आधारित योजनाओं में 33 प्रतिशत तक का प्रावधान किया जा सकता है। इसमें 17 विभागों की 25 से अधिक योजनाएं शामिल होने की संभावना है। बजट में कई बड़ी घोषणाएं संभव बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं। चतरा में भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की स्थापना, सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब और कैंसर जांच के लिए पेट स्कैन सेंटर, जिला अस्पतालों में सीटी स्कैन और मेमोग्राफी की सुविधा देने की योजना सामने आ सकती है। रांची में 20 एमटी क्षमता का मिल्क पाउडर उत्पादन केंद्र और उच्च स्तरीय लैब स्थापित करने का प्रस्ताव भी संभावित है। 98 करोड़ रुपए की लागत से बटन तालाब परिसर में फिशरी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की योजना है। इसके अलावा करमटोली से साइंस सिटी, हरमू से डिबडीह और सहजानंद चौक से कांके रोड तक फ्लाईओवर निर्माण की घोषणा भी की जा सकती है। बजट को लेकर सरकार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Waaree Arm Signs ZFI Pact for UP Green Hydrogen; Stock Up 2%

February 24, 2026February 24, 2026 Shares of Waaree Energies Ltd...

UAE rolls out 3-year academic calendar: Key dates, mid-term breaks and final school days explained | World News

UAE approved a three-year academic calendar covering 2026...

Waaree Energies and 4 Other Stocks in Focus After Receiving Orders Worth ₹131 Cr

Synopsis: Waaree Energies, Organic Recycling Systems, Sadhav Shipping, Silver...

Rajkot civic body demolishes 1,119 of 1,489 ‘illegal structures’ on Aji riverbed, adjoining road on Day-1

Amid heavy security cover, the Rajkot Municipal Corporation (RMC)...
Join Us WhatsApp