अब व्हाट्सएप से बुक होगा अंतिम संस्कार का स्लॉट, नगर निगम ने जारी किया नंबर

Date:

अब व्हाट्सएप से बुक होगा अंतिम संस्कार का स्लॉट, नगर निगम ने जारी किया नंबर

Patna News: पटना नगर निगम ने राजधानीवासियों को एक बड़ी राहत देते हुए बांस घाट स्थित नए शवदाह गृह में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है. अक्सर देखा जाता है कि अपनों को खोने के गम के बीच परिजनों को शवदाह गृहों में लंबी प्रतीक्षा और अफरातफरी का सामना करना पड़ता था.

अब पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत, तकनीक का सहारा लेकर इस पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जा रहा है. व्हाट्सएप चैटबॉट, 24 घंटे की हेल्पलाइन और एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लोग अब घर बैठे अंतिम संस्कार के लिए समय (स्लॉट) बुक कर सकेंगे. यह न केवल पारदर्शिता लाएगा बल्कि शोकाकुल परिवारों को मानसिक शांति भी प्रदान करेगा.

व्हाट्सएप चैटबॉट से सीधे बुक होगा समय

नई व्यवस्था के तहत लोग व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 9264447449 पर मैसेज कर सीधे अंतिम संस्कार का स्लॉट बुक कर सकेंगे.अभी इस चैटबॉट पर कई नागरिक सेवाओं के विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें जल्द ही शवदाह गृह बुकिंग का विकल्प भी जोड़ दिया जाएगा. इससे अचानक होने वाली भीड़ और अव्यवस्था से राहत मिलने की उम्मीद है.

पटना नगर निगम की ओर से 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा भी उपलब्ध रहेगी. जरूरत पड़ने पर हेल्पडेस्क टीम घाट परिसर में मौजूद रहकर रजिस्ट्रेशन और प्रक्रिया पूरी करने में परिजनों की मदद करेगी. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कठिन समय में परिवारों को प्रशासनिक परेशानियों से न गुजरना पड़े.

पोर्टल पर चुन सकेंगे दाह संस्कार का तरीका

ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जा रहा है. इसमें मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन करने के बाद मृतक का विवरण भरना होगा। इसके बाद परिजन इलेक्ट्रिक, वुड क्रीमेशन ओवन या पारंपरिक चिता में से किसी एक विकल्प का चयन कर स्लॉट बुक कर सकेंगे.

बुकिंग के बाद परिजनों को एसएमएस के माध्यम से पुष्टि संदेश मिलेगा. अंतिम संस्कार पूरा होने के बाद डेथ सर्टिफिकेट और बर्निंग सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे. इससे कागजी प्रक्रिया आसान होगी और दस्तावेज सुरक्षित भी रहेंगे. पोर्टल डेवलप करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका औपचारिक उद्घाटन कर इसे जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा.

Also Read: 50 लाख खर्च कर चमकाया गया पटना का क्रूज, दीघा से मीनार घाट तक चलेगा, 40 मिनट का सफर होगा

The post अब व्हाट्सएप से बुक होगा अंतिम संस्कार का स्लॉट, नगर निगम ने जारी किया नंबर appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

How many shares will shareholders receive following the demerger?

Synopsis: UPL shares are in focus after announcing a...

Girija Devi- Queen of Benaras Gharana

Girija Devi (8 May 1929 – 24 October 2017) ....

एडीजी ने संवेदनशील बूथों में खुद सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

नगर निकाय चुनाव के दौरान शहर में विभिन्न बूथों...
Join Us WhatsApp