Monday, August 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना हुए:केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता वाली बैठक में होंगे शामिल, RJD ने पूछा- बिहार को क्या फायदा?


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। दिल्ली में वह केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शामिल होंगे। इधर, सीएम सम्राट के दिल्ली दौरे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने सवाल उठाया है। RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘मुख्यमंत्री लगातार दिल्ली जा रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं, लेकिन इससे बिहार को क्या फायदा होगा, यह सरकार और मुख्यमंत्री को बताना चाहिए।’ सुबह 8:45 बजे फ्लाइट से दिल्ली रवाना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुबह पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 8:45 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1852 से दिल्ली पहुंचेगे। सुबह 10:40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री बिहार भवन जाएंगे। दोपहर 3 बजे बैठक में होंगे शामिल मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे कर्तव्य भवन-03, जनपथ में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे। दिल्ली दौरे में मुख्यमंत्री का यह प्रमुख कार्यक्रम है। शाम 4 बजे जलशक्ति मंत्री से मुलाकात बैठक के बाद मुख्यमंत्री 02 सफदरजंग लेन जाएंगे। यहां शाम 4 बजे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे बिहार भवन के लिए रवाना होंगे और 5:15 बजे बिहार भवन पहुंचेंगे। भाई वीरेंद्र ने पूछा- फायदा क्या होगा? मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘मुख्यमंत्री को दिल्ली जाना चाहिए, लेकिन यह भी बताना चाहिए कि उनके दिल्ली जाने से बिहार को क्या फायदा होने वाला है।’ उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री लगातार दिल्ली जा रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं, लेकिन इन दौरों का फायदा क्या होगा, यह सरकार और मुख्यमंत्री को बताना चाहिए।’

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles