Wednesday, September 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पति के शक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला नागफेनी नदी से कूदी, अस्पताल में भर्ती

पारिवारिक विवाद और पति द्वारा लगातार किए जा रहे शक से परेशान होकर चैनपुर प्रखंड के मालम नवाटोली के जोसफा एक्का ने मंगलवार को नागफेनी पूल से डेगकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के मदद से नदी से निकालकर मुर्गू अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया। घटना के संबंध में पीड़िता, जोसफा एक्का ने बताया कि उसका पति उस पर बिना किसी वजह के बार-बार शक करता है। महिला ने दर्द बयां करते हुए कहा कि उसके पति जोन अनूप एक्का की शक करने की आदत के कारण घर में आए दिन विवाद और झगड़ा होता रहता है। इस मानसिक प्रताड़ना और रोज-रोज के कलेश से तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। इससे पूर्व भी वह दो बार जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की थी। पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि यह पहली बार नहीं है जब उसने जान देने की कोशिश की है, इससे पहले भी पति के इसी बर्ताव और शक से परेशान होकर वह दो बार जहर खा चुकी है। महिला का मायका मालम टोली क्षेत्र में बताया जा रहा है। उसने रोते हुए बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक बच्चा स्नातक कर रहा है और बेटी ने इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। पति जोन अनूप टोप्पो ने बताया कि कल रात्रि कुछ बातों लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह सुबह घर का काम काज कर एक बस में बैठकर रांची की ओर जा रही थी। जिसकी सूचना कुछ देर बाद हुई। सूचना मिलने के बाद वह अपने ओमीनी से बस का पीछा करना शुरू किया। देखा कि नागफेनी नदी के पास एक बस रूकी जहां से जोसफा नीचे उतरी और नदी के पुलिया पर बने पीलर पर खड़ी होकर नदी में कूद गई। जिसके बाद अपने गांव जा रहे मुर्गू निवासी प्रेम साहू ने तत्काल नदी में उतरकर उक्त महिला को बाहर निकाला। इसके बाद महिला ने सारी बातें बताई। इसके बाद स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल नागफेनी अस्पताल ले जाया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles