Thursday, September 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार में बाढ़ के बीच एक्शन में नीतीश कुमार:गंगा नदी का लिया जायजा, संजय झा बोले- नेपाल से पानी आने के बाद बिगड़े हालात


बिहार में लगातार बढ़ रहे बाढ़ के खतरे के बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार को एक्शन में नजर आए। उन्होंने पटना में गंगा नदी के आसपास बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों से बातचीत की और जमीनी स्थिति की जानकारी ली। नेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार में स्थिति खराब – संजय झा संजय झा ने कहा, ‘नेपाल में भारी बारिश और वहां से छोड़े जा रहे पानी के कारण बिहार के कई इलाकों में स्थिति खराब हुई है। आज कई स्थानों का दौरा किया गया।’ उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार ने भी हमारे साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा है।’ बाढ़ से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार संजय झा ने कहा, ‘पटना के भी कई स्थानों पर पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। सरकार की ओर से लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है। अगर कहीं भी गंभीर स्थिति पैदा होती है तो उससे निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।’ 5 सितंबर से 12 जिलों में होगा ‘नीतीश संवाद’ संजय झा ने बताया कि 5 सितंबर से बिहार के 12 जिलों में ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। यह कार्यक्रम नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया है। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत जदयू के अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया, ‘कार्यक्रम की शुरुआत बक्सर से की जाएगी। इसमें जल संधि से बिहार और यहां के लोगों को होने वाले नुकसान और लाभ के बारे में चर्चा की जाएगी। अलग-अलग जिलों में लोगों से संवाद कर इस मुद्दे पर जानकारी साझा की जाएगी।’ बेंगलुरु में बिहार महोत्सव पर दी प्रतिक्रिया बेंगलुरु में बिहार महोत्सव आयोजित किए जाने को लेकर संजय झा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘इस आयोजन के जरिए बिहार में अब तक क्या-क्या काम हुए हैं और आगे क्या होने वाला है, इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।’ उन्होंने कहा, ‘अगर बेंगलुरु में बिहार महोत्सव का आयोजन होता है तो इससे पूरे देश में बिहार को लेकर एक सकारात्मक और बेहतर संदेश जाएगा।’

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles