राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी झारखंड के मार्गदर्शन में हॉकी सिमडेगा एवं खेल विभाग, सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के पांचवें दिन बुधवार को महिला वर्ग में चार और पुरुष वर्ग में छह मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग के परिणाम इस प्रकार रहे। लिटिल टाइगर 4 वर्सेज आदिवासी हॉस्टल बी 0, मांझी क्लब आसनबेड़ा 4 वर्सेज सीडीजे ब्रदर्स 0, संत अन्ना सामटोली ए 0 वर्सेज श्री माधव हरि छात्रावास 2, रेंगारबहार पीडियापोंस 1 वर्सेज पुलिस केंद्र सिमडेगा 12, डीगुरपानी 0 वर्सेज कुड़पानी बी 0, सेंट मेरी सामटोली वर्सेज आरसी कोचेडेगा। आरसी कोचेडेगा विजेता रहे। महिला वर्ग में कई टीमों ने शानदार जीत हासिल की। परिणाम इस प्रकार रहे। मिनी शक्ति नारी सिमडेगा 1 वर्सेज टाटा सीनी जलडेगा 0, आरसी कोचेडेगा 1 वर्सेज केबीएस सिमडेगा 8, पाकरटांड़ 1 वर्सेज संत अन्ना सामटोली 0, सीओई सिमडेगा ए 1 वर्सेज एसटीसी लचड़ागढ़ 0। सिमडेगा पुलिस के पदाधिकारियों एवं सिमडेगा सदर अस्पताल की मेडिकल टीम के सदस्यों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन में पंखरासियुस टोप्पो, रोहित बेसरा, फ्लेबियस तिर्की, सुजीत एक्का, दिव्या डुंगडुंग, कुनुल भेंगरा, नेहा कुमारी, कुंती कुमारी, संजय तिर्की, बिनोद कुल्लू, तलीन तिग्गा, करिश्मा परवार, सुशीला कुजूर, अमृता मिंज सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
