Sunday, September 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पुण्यतिथि में पहुंचे तेजस्वी, प्रतिमा पर माल्यार्पण किए बिना लौटे:परिजन इंतजार करते रह गए, नेता प्रतिपक्ष बोले- मांझी समाज को आगे लाने की कोशिश होगी


गयाजी में रविवार को मांझी समाज के नेता भोला मांझी के पिता स्व. महेश मांझी की पुण्य तिथि पर भुइयां-मुसहर सम्मेलन और झूमर कार्यक्रम हुआ। जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहुंचे। तेजस्वी ने सभा का संबोधित किया। तेजस्वी ने कहा कि समाज को आगे लाने की कोशिश होगी। अंतिम व्यक्ति तक लाभ नहीं पहुंच रहा है। करीब 15 मिनट के बाद तेजस्वी कार्यक्रम से चले गए। स्व. महेश मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी नहीं किया। महेश मांधी के परिजन इंतजार करते रह गए। भोला मांझी के बेटे राम कुमार ने कहा कि तेजस्वी ने दादा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं किया। तेजस्वी करीब 15 मिनट तक रहे। इसके बाद वे निकल गए। आयोजन टिकारी के महमन्ना में हुआ। भुइयां-मुसहर समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा- तेजस्वी सम्मेलन में तेजस्वी ने भुइयां-मुसहर समाज के मुद्दों को उठाया और सरकार के खिलाफ प्रतिक्रिया दी। साथ ही लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में समाज के लिए किए गए कामों को गिनाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब प्रदेश में हमारी पार्टी की सरकार थी, तब भुइयां-मुसहर समाज के लिए काम किया गया। वर्तमान सरकार में भुइयां-मुसहर समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। सरकार की योजनाओं और घोषणाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच रहा है।
तेजस्वी ने सरकार की एक घोषणा को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 1 लाख 90 हजार रुपए देने की बात कही थी। अब सवाल है कि वह पैसा कहां गया। समाज के लोगों को इसका जवाब मिलना चाहिए।
उन्होंने रोजगार और शिक्षा का मुद्दा भी उठाया। कहा कि समाज के युवाओं को रोजगार चाहिए। बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले। स्वास्थ्य की सुविधा मिले। सिर्फ घोषणा से काम नहीं चलेगा। ‘क्षेत्र के विकास का आश्वास दिया’ तेजस्वी ने महमन्ना क्षेत्र की समस्याओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महमन्ना, टिकारी का काफी सुदूर इलाका है। विकास की दौड़ में यह क्षेत्र पीछे है। यहां मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए जो भी संभव होगा, किया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भुइयां-मुसहर समाज के लोग पहुंचे थे। लोगों ने तेजस्वी यादव को सुना। इस दौरान स्थानीय समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। क्षेत्रीय विधायक अजय दांगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के सामने क्षेत्र की समस्याओं को रखा गया है। उन्होंने भरोसा दिया है कि आने वाले दिनों में इन समस्याओं को विधानसभा के सदन में उठाया जाएगा। क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
हमारे नेता आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे राजद नेता विनोद यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे। कहा कि साजिश के तहत आरक्षण खत्म करने की कोशिश को हमारे नेता सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि इस साजिश का विरोध जमकर किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, जिलाध्यक्ष सुभाष यादव, भोला मांझी सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles