Sunday, September 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक गंभीर:हजारीबाग से सिमरिया लौटने के दौरान हादसा, सीओ ने अस्पताल पहुंचाया, रांची रेफर


चतरा के बिरहु के पास शनिवार रात करीब 11:30 बजे एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सखुआ के पेड़ से टकरा गई। हादसे में सिमरिया निवासी चालक प्रशांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वह हजारीबाग से स्कॉर्पियो से सिमरिया लौट रहे थे। बिरहु के पास तीखे मोड़ पर अचानक वाहन से उनका नियंत्रण खो गया, जिसके बाद स्कॉर्पियो पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इंडिकेटर की रोशनी देखकर रुके सीओ हादसा जंगली इलाके में हुआ था, जहां रात में सन्नाटा था। कुछ देर बाद सिमरिया के अंचल अधिकारी गौरव कुमार जवानों के साथ उसी रास्ते से गुजर रहे थे। सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो की इंडिकेटर लाइट जलती देख सुरक्षाकर्मियों ने वाहन रोक दिया। मौके पर पहुंचने पर प्रशांत कुमार को गाड़ी के अंदर फंसा पाया गया। इसके बाद सीओ और जवानों ने बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। घायल को निकालने में मदद कर रहे लोगों के कपड़ों पर भी खून लग गया। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार, रांची रेफर वाहन से बाहर निकालने के तुरंत बाद प्रशांत कुमार को सिमरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने तत्काल उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक बताई और बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें रांची ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। समय पर मदद मिलने से अस्पताल पहुंचा घायल देर रात सुनसान इलाके में हुए हादसे के बाद समय पर सीओ और सुरक्षा बलों की नजर दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर पड़ने से घायल को तत्काल मदद मिल सकी। इंडिकेटर की रोशनी देखकर गाड़ी रोकने के बाद जवानों ने वाहन में फंसे प्रशांत कुमार को बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हादसे में स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीखे मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना दुर्घटना की वजह बनी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles