Monday, September 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

फसल बचाने के लिए लगाया करंट वाला तार:लातेहार में चपेट में आने से जंगली हाथी मरा, 5 दिन पहले फसल-घर को पहुंचाया था नुकसान


लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोमर गांव के कुसी टोला में करंट वाले तार की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथियों के झुंड से फसल और घर को बचाने के लिए ग्रामीण ने अपने घर के आसपास बिजली का तार लगाकर उसमें करंट छोड़ा था। झूंड में पहुंचे हाथियों में से एक हाथी तार की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग और बालूमाथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच शुरू की। वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर ग्रामीणों से भी जानकारी ली। मक्का खाने 5 दिन पहले आया था हाथियों का झुंड जानकारी के अनुसार, कुसी टोला निवासी बिफा उरांव के घर के आसपास मक्का की फसल लगी हुई थी। करीब पांच दिन पहले जंगली हाथियों का झुंड मक्का खाने के लिए गांव में पहुंचा था। इस दौरान हाथियों ने खेत में लगी फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही झुंड ने बिफा उरांव के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। हाथियों के दोबारा आने की आशंका को देखते हुए फसल और घर की सुरक्षा के लिए बिफा उरांव ने घर के आसपास बिजली का तार लगाया था। इसमें करंट प्रवाहित किया गया था। रविवार को हाथियों का झुंड फिर उसी इलाके में पहुंचा। इसी दौरान एक हाथी करंट की चपेट में आ गया। मेडिकल टीम पहुंची होगा पोस्टमार्टम हाथी की मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम के साथ बालूमाथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। रेंजर नंदकुमार मेहता ने बताया कि हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। मेडिकल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। हाथी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। वन विभाग की टीम घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से यह भी देखा जा रहा है कि घर के आसपास लगाए गए तार में किस तरह करंट प्रवाहित किया गया था। हाथी उसकी चपेट में कैसे आया। बालूमाथ में पहले भी हो चुकी है हाथियों की मौत बालूमाथ क्षेत्र में हाथियों की मौत का यह पहला मामला नहीं है। अक्टूबर 2025 में भी एक छोटे हाथी का शव धान के खेत में मिला था। उस मामले में पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की जांच की गई थी। इससे पहले जुलाई 2022 में बालूमाथ के रेंची जंगल में भी एक हाथी मृत मिला था। जानकारी के अनुसार, यह हाथी करीब एक महीने पहले झुंड से अलग होकर रेंची जंगल में आया था। उस मामले में मृत हाथी के दोनों दांत गायब मिले थे। अब कुसी टोला में करंट की चपेट में हाथी की मौत के बाद वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles