Monday, September 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

करमा पूर्व संध्या के सांस्कृतिक समारोह को भव्य बनाने की तैयारी


लोहरदगा, करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह एवं करमा पूजा समारोह को भव्य और सफल बनाने को लेकर केंद्रीय सरना समिति, लोहरदगा के तत्वावधान में रविवार को एक बृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष रघु उरांव ने की, जबकि संचालन कोषाध्यक्ष चोंहस उरांव ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं और समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय सरना समिति लोहरदगा के मुख्य संरक्षक मनी उरांव ने कहा कि आदिवासी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने में परब-त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। करमा पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से मिलकर करमा पर्व एवं सांस्कृतिक समारोह को भव्य रूप से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को 18 सितंबर 2026 तक अपनी प्रविष्टि निश्चित रूप से दर्ज करानी होगी। समारोह में बड़ों एवं बच्चों के लिए सामूहिक नृत्य तथा एकल गायन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें बच्चे और बड़े दोनों वर्ग के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। बैठक में समिति के पदाधिकारियों से कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समय पर सहयोग राशि एकत्र करने की अपील की गई।
वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही करमा पर्व के सांस्कृतिक और सामाजिक संदेश को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। बैठक को रघु उरांव, जिला राजी पड़हा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण भगत, केंद्रीय सरना समिति के पूर्व सचिव अनिल कुमार भगत, जिला परिषद सदस्य सेन्हा राधा तिर्की, राजी पड़हा प्रार्थना सभा के प्रदेश अध्यक्ष बीरी भगत, प्रदेश सचिव मंगरा उरांव, पूर्व शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मतलु उरांव, जिला राजी पड़हा एवं पूर्व मुखिया बीरेंद्र उरांव, कृष्णा उरांव तथा केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक बिफई उरांव ने भी संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों की भागीदारी रही। करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह 21 सितंबर 2026 तथा करमा पूजा समारोह 22 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। वहीं, समिति की अगली बैठक 13 सितंबर 2026 को दोपहर एक बजे से बीएस कॉलेज परिसर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles