पश्चिम बंगाल विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है. नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने सोमवार को यह जानकारी दी.

चुनाव की अधिसूचना बुधवार (9 सितंबर 2026) को जारी की जायेगी. 16 सितंबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर पायेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी. 19 सितंबर तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले पायेंगे. 6 अक्टूबर 2026 को दोनों सीटों पर वोटिंग होगी. 9 अक्टूबर को मतगणना करायी जायेगी. 11 अक्टूबर (रविवार) को उपचुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जायेगी.
The post बंगाल विधानसभा उपचुनाव : नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर वोट 6 अक्टूबर को, इलेक्शन का पूरा शेड्यूल यहां देखें appeared first on Prabhat Khabar.

