![]()
भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू, प्रदेश मंत्री सह लोहरदगा जिला प्रभारी अमित कुमार सिंह सहित जिला एवं मंडल के सभी स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। वहीं बैठक में केंद्र द्वारा प्रायोजित और झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के 14 सूत्री कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष द्वारा विषय प्रवेश कराया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सह प्रदेश मंत्री द्वारा सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। वहीं बताया गया कि इसके लिए मंडलवार प्रभारियों की घोषणा कर कार्य का विभाजन किया गया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा संकल्प अभियान में 2014 से अब तक मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जिन-जिन क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को पार्टी से जोड़ना मुख्य लक्ष्य बताया गया। मंच का संचालन महामंत्री मिथुन तमेडा व पशुपति पारस ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष बजरंग उरांव द्वारा किया गया।
भाजपा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा

