चाईबासा शहर में सड़कों के किनारे पैदल मार्गों पर चाईबासा नगरपरिषद द्वारा पार्किंग शुल्क लेकर सड़कों पर जाम लगवाने पर हेमन्त कुमार केशरी, अधिवक्ता सह प्रदेशमंत्री, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा, झारखंड ने आपत्ति व्यक्त की है। उन्होंने शिकायत करने के बावजूद उपायुक्त द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर कोल्हान आयुक्त को ईमेल पर शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि नगरपरिषद चाईबासा शहर के अनेक क्षेत्रों में सड़कों के किनारे पार्किंग शुल्क लेकर जनता एवं ठेला व्यवसायियों को वाहन, ठेला, दुकान लगाने का क़ानूनन अधिकार दे रखी है। इससे शहर में जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है। यह स्थिति कोर्ट रोड पर दिखती है। जिसके चलते नागरिकों को आवागमन में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
