![]()
सरायकेला प्रखंड के मुरुप पंचायत अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव के रांगाटांड़ मैदान में पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी स्वर्गीय नीलसेन प्रधान की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजन समिति, परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके सामाजिक योगदान को याद किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि नीलसेन प्रधान ने समाज और क्षेत्र के विकास के साथ जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व तथा समाज के प्रति समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद की। क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किया। जयंती समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय नीलसेन प्रधान के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान उनके सामाजिक कार्यों को याद किया गया। कहा गया कि उनका योगदान क्षेत्र के लोगों के बीच हमेशा स्मरणीय रहेगा। मौके पर समिति के सलाहकार सदस्य पंडित रामनाथ होता, अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान, सचिव हेमसागर प्रधान, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ प्रधान, सदस्य सदानंद प्रधान, स्वर्गीय नीलसेन प्रधान के पुत्र प्रकाश प्रधान एवं विकास प्रधान समेत परिवार के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।
जगन्नाथपुर गांव के रांगाटांड़ मैदान में पूर्व अध्यक्ष नीलसेन प्रधान की मनाई गई जयंती
