स्थानीय सांसद सुखदेव भगत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने बधाई दी। नेसार अहमद ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी सौंपा जाना झारखंड प्रदेश कांग्रेस के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने भगत के राजनीतिक अनुभव, संगठन क्षमता और जनाधार को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी है। उन्होंने दावा किया कि भगत के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसका असर आगामी चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर भी पड़ेगा।
