Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में 15 दिवसीय फर्टिलाइजर ट्रेनिंग संपन्न:डीलरों को प्रमाण पत्र मिले, किसानों को सही जानकारी देने पर जोर


नवादा के कौआकोल प्रखंड स्थित जेपी आश्रम सोखोदेवरा में कृषि विज्ञान केंद्र और ग्राम निर्माण मंडल द्वारा आयोजित 15 दिवसीय उर्वरक अनुज्ञप्तिधारकों का प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण ‘समेकित पोषक तत्व प्रबंधन’ विषय पर केंद्रित था। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर ग्राम निर्माण मंडल के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उर्वरक डीलर ही गांवों में किसानों के मुख्य सलाहकार होते हैं। उन्होंने डीलरों से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण में सीखे गए ज्ञान का उपयोग कर किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करें। वैज्ञानिकों ने विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। वैज्ञानिकों ने उर्वरक डीलरों को सलाह दी कि वे किसानों को उर्वरक की अनुशंसा करने से पहले मिट्टी की जांच अवश्य कराएं। उन्होंने किसानों को सही जानकारी देने पर विशेष जोर दिया और गलत सूचनाएं देने से बचने को कहा। वैज्ञानिकों ने रासायनिक के साथ-साथ जैविक उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने, मिट्टी को बचाने और सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस मौके पर रौशन कुमार, शशांक शेखर सिंह, अंगद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles