Tuesday, September 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में रेलवे ट्रैक पर काम करते युवक की मौत:मालगाड़ी की चपेट में आने से गई जान, वादा-वारिसलीगंज रेलखंड पर हुआ हादसा


नवादा में रेलवे ट्रैक पर काम करते समय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नवादा-वारिसलीगंज रेलखंड पर आनंदपुरा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी महेंद्र चौधरी के बेटे लालू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के इलाके में भीड़ जमा हो गई। लालू कुमार रेलवे से जुड़े काम करता था। वह हर दिन अलग-अलग जगहों पर रेलवे ट्रैक बनाने का काम करता था। घटना के समय वह नवादा-वारिसलीगंज रेलखंड के आनंदपुरा गांव के सामने डाउन लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। यह हादसा किलोमीटर संख्या 68/14-16 के पास हुआ था। पुलिस ने रेलवे ट्रैक से हटवाया शव घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान कुमार गौरव मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय नगर थाना पुलिस को दी। नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा गया। आरपीएफ थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर मृतक की पहचान लालू कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना से पहले मालगाड़ी संख्या डीएन-ईसीटीआईटी नवादा से पास हुई थी। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, माना जा रहा है कि इसी मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की जान गई। पुलिस और आरपीएफ इस घटना की जांच कर रहे हैं। हादसे की खबर मिलने के बाद मृतक के परिजनों में मातम छा गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles