Tuesday, September 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bettiah Dowry Death Allegation | Protest at GMCH Gate

पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र की बगही रतनपुरा पंचायत में 22 साल की एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

.

मृतका की पहचान बगही रतनपुरा गांव निवासी रंजन कुमार की पत्नी पुनीता कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुनीता के पति रंजन कुमार ने बताया कि वह ठेले पर समोसा बेचने घर से बाहर गए थे। इसी दौरान उनकी मां ने फोन कर बताया कि पुनीता की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और वह घर में बेचैन थी।

यह जानकारी मिलते ही रंजन तुरंत घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी पलंग पर अचेत पड़ी थी। परिजन उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई।

4 महीने पहले हुई थी मृतका की शादी

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जानकारी लेने के बाद मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतका के पिता बलिराम साह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पुनीता कुमारी की शादी 16 अप्रैल 2026 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के बगही रतनपुरा गांव निवासी स्वर्गीय राजेंद्र साह के बेटे रंजन कुमार के साथ की थी।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे उनकी बेटी से मोबाइल पर बात हुई थी। उस समय पुनीता ने किसी तरह के विवाद या परेशानी की बात नहीं बताई थी।

मौत का कारण फिलहाल साफ़ नहीं

घटना के बाद पुनीता के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

इधर बैरिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मृत महिला की शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु GMCH बेतिया भेज दिया गया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होपाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles