लोहरदगा लायंस क्लब के अध्यक्ष राजेश महतो और जिला सचिव सतीश जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गुमला जिला लायंस क्लब के 36वें वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ़ लायंस क्लब के बैनर तले गुमला जिला अपनी 36वीं वर्षगांठ के अवसर पर नए सत्र का चुनाव संपन्न कराया। जिसमें अध्यक्ष पदम साबू, प्रथम उपाध्यक्ष मनमोहन केसरी, द्वितीय उपाध्यक्ष दामोदर कसेरा, सचिव शंकर जाजोदिया व कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल बने। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एमजेएफ लायन शुभ्रा मजूमदार उपस्थित थी। वहीं लोहरदगा लायंस क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय और सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शुभ्रा मजूमदार ने जिला अध्यक्ष और सचिव को झंडा और हाथोंड़ा भेंट किया। वहीं उन्होंने कहा कि मैं लोहरदगा आऊंगी और आपकी सेवा भावना को स्वयं देखूंगी। वहीं जिला अध्यक्ष व सचिव ने कहा कि लोहरदगा लायंस क्लब सेवा के नाम से जाना जाएगा साथ ही बेहतर कार्य करेंगी।

