Friday, September 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मंत्री ने शिक्षकों और लेखकों को किया सम्मानित:शिवहर में डॉ. श्वेता गुप्ता बोली- देश के निर्माण में शिक्षकों का रोल सबसे खास


शिवहर में शुक्रवार को शिक्षा और समाज कल्याण के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले शिक्षकों और लेखकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह ठाकुर रामनंदन सिंह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), शिवहर में हुआ। समाज कल्याण विभाग की मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने चुने हुए शिक्षकों और लेखकों को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने कहा कि किसी भी समाज और देश के निर्माण में शिक्षकों का रोल सबसे खास होता है। ”ईमानदारी और लगन से काम करना ही समाज की सच्ची सेवा” शिक्षक सिर्फ छात्रों को पढ़ाते नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य को भी गढ़ते हैं। इसी तरह, लेखक समाज को नए विचार और दिशा देते हैं। ऐसे लोगों के अच्छे कामों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से उनका हौसला बढ़ता है और दूसरों को भी बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों और लेखकों को बधाई दी। मंत्री ने कहा कि अपने काम को ईमानदारी और लगन से करना ही समाज की सच्ची सेवा है। जिम्मेदारियों को और मजबूती से निभाने का संकल्प उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा और समाज कल्याण आपस में जुड़े हुए हैं। इन दोनों क्षेत्रों में बेहतर तालमेल से समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान चुने गए शिक्षकों और लेखकों के बेहतरीन योगदान की तारीफ की गई। सम्मान पाकर सभी में खुशी का माहौल था। समारोह के आखिर में शिक्षा और समाज कल्याण के क्षेत्र में लगातार अच्छा काम करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और मजबूती से निभाने का संकल्प लिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles