![]()
सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड पर रीगा थाना क्षेत्र के कपरौल गांव के पास रविवार को रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही रीगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिहार के युवक के रूप में हुई पहचान
मृतक की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के बबुरवन गांव निवासी विभीषण मांझी के बेटे हरेन्द्र मांझी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। ट्रेन की चपेट में आने की आशंका
रीगा थानाध्यक्ष के अनुसार, शुरुआती जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका है। हालांकि, मौत की वास्तविक परिस्थितियां अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई हैं। कई पहलुओं से जांच कर रही पुलिस
पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। युवक रेलवे ट्रैक के पास किन परिस्थितियों में पहुंचा और हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड पर युवक का शव मिला:ट्रेन से कटने की आशंका, हरेन्द्र मांझी के रूप में हुई पहचान
