Sunday, September 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राधास्वामी संगठन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 12 नामजद

वाहन ईएमआई, कन्यादान योजना और करोड़पति योजना के नाम पर लोगों को ठगने के मामले में पटना के राधास्वामी संगठन से जुड़े 13 लोगों के खिलाफ जगन्नाथपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। नामकुम निवासी डॉ. संतोष कुमार की शि​कायत पर यह एफआईआर दर्ज कराई गई है। डॉ. संतोष ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि संगठन ने 40 से 90 प्रतिशत छूट वाली वाहन ईएमआई योजना सहित कई योजनाओं का प्रचार किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके रुपए सुरक्षित रहेंेगे और संगठन की ओर से ईएमआई का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए एक बॉलीवुड अभिनेता का भी सहारा लिया गया। उनके झांसे में आकर बड़ी संख्या में लोगों ने संगठन के खाते में पैसे जमा करा दिया। कुछ समय बाद संगठन की ओर से ईएमआई का भुगतान बंद कर दिया गया। पूछने पर बताया कि सरकारी योजनाओं से राशि मिलने के बाद जल्दी ही भुगतान शुरू हो जाएगा। करीब दो माह पहले रांची के बिरसा चौक स्थित संगठन का प्रदेश कार्यालय बंद हो गया। रुपए वापस मांगने पर धमकी दी जाने लगी। थाना प्रभारी ​नीतिन कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इन्हें बनाया नामजद आरोपी इस मामले में बिनु साहू, शकुंतला कुमारी, दीपक कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, रश्मि कुमारी, अरुण कुमार प्रजापति, मुकेश सिन्हा, अनीषा सिन्हा, जुली सिन्हा, सतीश कुमार शर्मा, काजल श्रीवास्तव व गौरव श्रीवास्तव को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles