![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो रॉयल पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में शनिवार को हिंदी दिवस समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए हिंदी भाषा से जुड़ी मनोरंजक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में हिंदी के प्रति प्रेम, रुचि और सम्मान की भावना विकसित करना रहा। कक्षा 1 के विद्यार्थियों ने विलोम शब्द आधारित गतिविधि में भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न शब्दों के सही विलोम शब्द पहचान कर अपनी भाषा संबंधी समझ का प्रदर्शन किया। वहीं, कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने अलग-अलग भाषाओं में अभिवादन गतिविधि के माध्यम से देश की भाषाई विविधता को जाना। विद्यार्थियों ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में अभिवादन करने के तरीके प्रस्तुत किए। कक्षा 3 के विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस पर सामूहिक रूप से हिंदी गीत प्रस्तुत कर माहौल को आनंदमय बना दिया।
हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई भाषा की विविधता
