Tuesday, September 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दीपावली-छठ पर घर लौटना हुआ महंगा:ट्रेनों में सीटें फुल तो फ्लाइट का किराया 3 गुना बढ़ा, मुंबई-रांची का हवाई किराया हुआ 26198


दीपावली-छठ में जहां बाहर से झारखंड आने वाली ट्रेनों की सीटें फुल हो चुकी हैं, वहीं हवाई किराया भी आसमान छूने लगा है। इस वर्ष दिवाली 8 नवंबर को, 13-16 नवंबर को छठ है। हवाई मार्ग से धनबाद आने के लिए रांची, दुर्गापुर व देवघर की फ्लाइट पकड़नी पड़ती है। 6 नवंबर को दिल्ली सहित इन तीनों जगहों का हवाई किराया करीब दोगुना हो गया है। जबकि मुंबई व बेंगलुरु से रांची, दुर्गापुर व देवघर का किराया लगभग तीन गुना हो चुका है। लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें न मिलने से जो लोग विमान से आना पसंद करते हैं, वह किराया बढ़ने से परेशान हो उठे हैं। पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे वहीं, त्योहारों के दौरान बड़े शहरों में काम करने वाले झारखंड के लोगों को घर लौटने में परेशानी हो रही है। तय ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं और लंबी वेटिंग लिस्ट है। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे लगातार पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। छठ से पहले बिहार जाने वाली ट्रेनें भी हो रहीं फुल
धनबाद से बड़ी संख्या में लोग छठ करने परिवार के साथ बिहार जाते हैं। उन्होंने 60 दिन पहले से ही विभिन्न ट्रेनों में आरक्षण करा रखा है। 6 व 7 नवंबर को वनांचल, मौर्य, रांची-गोरखपुर सहित बिहार जाने वाली कई अन्य ट्रेनों के सभी श्रेणी में सीट फुल हो चुकी हैं। हालांकि पटना जाने के लिए गंगा-दामोदर, धनबाद-पटना और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में सीटें उपलब्ध हैं। अभी तक किसी स्पेशल ट्रेन की घोषणा नहीं हुई है। सड़क मार्ग से जा सकते हैं बिहार
पटना व गंगा के उस पार वैशाली, छपरा, सिवान आदि जिलों में जाने के लिए नवादा या गया होकर जाते हैं। पटना जाने वालों के लिए गिरिडीह, जमुई, शेखपुरा हो कर जाना आसान होगा। दिल्ली, राजस्थान से झारखंड के लिए मिलेंगी सीटें इधर, धनबाद मंडल के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर और जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरव ने प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से राजस्थान के अजमेर से रांची के लिए एक खास ट्रेन चलेगी। वहीं, नई दिल्ली के आनंद विहार से रांची होते हुए संतरागाछी तक चल रही स्पेशल ट्रेन को आगे भी चलाया जाएगा। आनंद विहार से रांची चलने वाली ट्रेन का हुआ विस्तार बताते चलें कि इसी कड़ी में रांची-आनंद विहार-रांची चलने वाली 02977 विशेष ट्रेन के परिचालन में भी विस्तार किया गया है। यह ट्रेन अब 3 अक्टूबर से 29 नवम्बर तक परिचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को रांची से खुलकर आनंद विहार के लिए रवाना होगी। जबकि आनंद विहार से यह प्रत्येक रविवार से खुलकर सोमवार को रांची पहुंचेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles