![]()
शिवहर में गरीब, वंचित, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए गुरुवार को शिवहर के गांधी भवन में समाज कल्याण विभाग की ओर से विशेष सहायता शिविर लगाया गया। शिविर में 50 दिव्यांगजनों को बैट्री वाली ट्राइसाइकिल दी गई। इससे उन्हें आवागमन में सुविधा मिलने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में मदद मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने की। मौके पर डीएम प्रतिभा रानी, एसपी शैलेंद्र सिंह, डीडीसी संजय कुमार और एसडीओ अनंत कुमार समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 53 बुजुर्गों को दिए गए मुफ्त चश्मे शिविर में ‘उज्ज्वल दृष्टि योजना’ के तहत 53 बुजुर्गों को मुफ्त चश्मे दिए गए। इसके अलावा 21 दृष्टिबाधित लोगों को ब्लाइंड किट उपलब्ध कराई गई। जरूरत के अनुसार तीन लोगों को श्रवण यंत्र और एक व्यक्ति को स्मार्ट केन दी गई। सहायक उपकरण मिलने से लाभार्थियों को रोजमर्रा के कामों में सुविधा मिलने की उम्मीद है। विवाह योजना के तहत दो लोगों को एफडी अंतर्जातीय और निःशक्तजन विवाह योजना के तहत दो लाभार्थियों को एफडी प्रमाण-पत्र दिए गए। इसके अलावा वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजना में तीन नए लाभार्थियों को जोड़ा गया और उन्हें स्वीकृति पत्र दिया गया। तीन आश्रितों को पारिवारिक लाभ राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत तीन आश्रितों को एकमुश्त आर्थिक सहायता मंजूर की गई। शिविर के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्वेता गुप्ता ने अन्नप्राशन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने एक बच्चे को अन्न खिलाकर कार्यक्रम में भागीदारी की। सम्मानजनक जीवन की दिशा में मदद का दावा मंत्री श्वेता गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के सबसे निचले तबके तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों को सहायता देकर उन्हें सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
शिवहर में 50 दिव्यांगों को मिली बैट्री वाली ट्राइसाइकिल:बुजुर्गों को मुफ्त चश्मे, जरूरतमंदों को योजनाओं का मिला सीधा लाभ
